Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

ट्रेड फेयर से टेक्सटाइल उद्योगों के आधुनिकिकरण को मिलेगी गति : विज

पानीपत में तीन दिवसीय यार्न फैब्रिक एंडल एसेसरीज ट्रेड शो शुरू

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पानीपत में ट्रेड फेयर के उद्घाटन समारोह में पहुंचे विधायक प्रमोद विज का स्वागत करते उद्योगपति।  -वाप्र
Advertisement

पानीपत में लगी 3 दिवसीय यार्न फैब्रिक एंड एसेसरीज ट्रेड शो एवं एशियन टेक्सटाइल मशीनरी एक्सपो की शुरुआत अनाज मंडी में हुई। शहरी विधायक प्रमोद विज व हरपाल ढांडा ने दीप प्रज्वलित करके प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। विधायक विज ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां यहां के व्यापारी वर्ग को आधुनिकता से जोड़ने का काम करती हैं। पीएचडीसीसीआई टेक्सटाइल कमेटी के को-चेयरमैन एवं पोलीस्टर टेक्सटाइल इंडस्ट्री एसोसिएशन के सेक्रेटरी जनरल आरके विज ने टेक्निकल टेक्सटाइल के क्षेत्र में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।

उद्घाटन समारोह में आॅल इंडिया टेक्सटाइल एसोसिएशन ऑफ़ इंडस्ट्रीज के प्रेजिडेंट आरके बजाज हाल ही में ईयू के साथ ही ट्रेड डील पर बताया कि ईयु समझौता हमारे देश के छोटे एक्सपोर्टर और बड़े एक्सपोर्टर्स दोनों के लिए फायदेमंद रहेगा। ईयु हमारे यहां से मात्र 8 घंटे दूर है और हमारे लिए उनको सर्विसेज देनी भी आसान होगी। हमारी 140 करोड़ लोगो की माार्केट उनको मिलेगी और हमें उनके 45 करोड़ लोगों की मार्केट मिलेगी। इससे दोनों तरफ व्यापर के साथ नौकरिया बढ़ेंगी। हैंडलूम प्रमोश काउंसिल के चेयरमैन ललित गोयल ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ को जवाब देने के लिए हमारी सरकार को यह डील जल्द से जल्द लागू करवानी होगी। गीत इंटरनेशनल से राजीव पूरी ने बताया कि हम पानीपत से रेडफ्लॉग वाटर जेट मशीन लेकर आये हैं। हमारी ये वाटर जेट मशीन बेड शीट फैब्रिक बनाने के काम अति है। इस मशीन की सर्विस, पार्ट्स, सब हमारे पास उपलब्ध है। यह मशीन 6 लाख से स्टार्ट हो जाती है, पानीपत में 1200 से ज्यादा मशीन लगा चुके हैं।

Advertisement

ट्रेड फेयर के आयोजक अभिषेक शर्मा ने कहा कि ये पानीपत का अब तक का सबसे बड़ा और बेहतरीन एक्सपो है। हमने 100 से अधिक प्रदर्शकों को एक ही जगह लाने में कामयाब रहे हैं।  अगली बार इससे बेहतर करने की उम्मीद है। पहले दिन 5000 से अधिक लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। लगभग 500 करोड़ के आॅर्डर बुक किये गए। इस अवसर पर मुख्य रूप से  मार्केट कमेटी चैयरमेन अवतार सिंह शास्त्री, विनोद धमीजा, विभु पालीवाल, भीम राणा व नवीन भाटिया मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
×