Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

आज का समय डिजिटल क्रांति का : कैलाशो

भारत कॉलेज ऑफ़ लॉ में डिजिटल परिवर्तन के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कानून, समाज और राजनीति विषय पर एक दिवसीय मल्टीडिसिप्लिनरी नेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद कैलाशो सैनी एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
बाबैन के भारत कॉलेज ऑफ़ लॉ में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि कैलाशो सैनी का स्वागत करते आयोजक। -निस
Advertisement

भारत कॉलेज ऑफ़ लॉ में डिजिटल परिवर्तन के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कानून, समाज और राजनीति विषय पर एक दिवसीय मल्टीडिसिप्लिनरी नेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद कैलाशो सैनी एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सेमिनार में देश के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से आए विद्वानों, शोधार्थियों, अध्यापकों तथा विद्यार्थियों ने भाग लिया और विषय से संबंधित अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर सेमिनार के की-नोट स्पीकर के रूप में प्रो. डॉ. दीपक कुमार तथा प्रो. डॉ. संजय सिंधु उपस्थित रहे। वहीं विशेष विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अनुराग, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. सुरेन्द्र सिंह व डॉ. रणदीप सिंह ने कार्यक्रम में अपने विचार रखे। संस्थान के चेयरमैन ओमनाथ सैनी तथा वाइस चेयरमैन भारत सैनी ने भी इस विषय पर अपने विचार रख छात्रों का मार्गदर्शन किया। सेमिनार के सफल आयोजन में विधि विभाग के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।

मुख्य अतिथि कैलाशो सैनी ने कहा कि आज का समय डिजिटल क्रांति का समय है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इस क्रांति का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। आज एआई का प्रभाव शिक्षा, न्याय व्यवस्था, प्रशासन और सामाजिक जीवन के लगभग सभी क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों और विधि विशेषज्ञों को मिलकर ऐसी नीतियां तैयार करनी होंगी जो तकनीकी विकास के साथ-साथ समाज के हितों की भी रक्षा कर सकें।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×