Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मिस्त्री पर हमले के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाली पैदल परेड

कस्बे की गौशाला मार्केट के निकट एसी-फ्रिज मिस्त्री विनय उर्फ गोलू पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान अनुकूल, राका बैरागी और अंकित राणा के रूप में हुई...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

कस्बे की गौशाला मार्केट के निकट एसी-फ्रिज मिस्त्री विनय उर्फ गोलू पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान अनुकूल, राका बैरागी और अंकित राणा के रूप में हुई है।

वहीं, मामले में सावन वाल्मीकि नामक युवक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मंगलवार को थाना प्रभारी अमन कुमार की अगुवाई में पुलिस बल ने आरोपियों की कस्बे में सरेआम पैदल परेड करवाई और उन्हें शिनाख्त के लिए घटनास्थल तक लेकर गई। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार व डीएसपी रोहतास कुमार के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। उल्लेखनीय है कि गत 29 मई की देर रात विनय उर्फ गोलू अपनी मोटरसाइकिल पर एक बच्चे के साथ घर लौट रहा था। तभी गौशाला मार्केट के पास घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे रोककर उस पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में विनय गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे कैथल के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसकी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×