Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

उकलाना में अंडरपास का काम जल्द शुरू होने की जगी उम्मीद

सीएम ने दिया आश्वासन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
उकलाना में अंडरपास बनाने की मांग को लेकर पूर्व मंत्री अनूप धानक के नेतृत्व में सीएम नायब सैनी से मिलता धरना संघर्ष समिति का शिष्टमंडल। -निस
Advertisement

अंडरपास निर्माण का कार्य जल्द शुरू करवाने की मांग काे लेकर पूर्व मंत्री अनूप धानक के नेतृत्व में अंडरपास धरना संघर्ष समिति मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिली। मुख्यमंत्री ने प्रधान सचिव को इस कार्य को शुरू करने और जिसका सुपरविजन करने के लिए पूर्व मंत्री अनूप धानक को जिम्मेदारी सौंपी। प्रतिनिधिमंडल में शामिल कपूर सिंह ने सीएम को बताया कि अंडरपास न बनने से आम आदमी सहित दुकानदारों को परेशानी हो रही है। अगर ये अंडरपास नहीं बनता है तो इससे उकलाना का व्यापार का काफी प्रभावित होगा और गांवों को कटाव उकलाना से हो जाएगा। पूर्व मंत्री अनूप धानक ने अंडरपास धरना संघर्ष समिति के लोगों की पैरवी करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से इसे जल्द से जल्द से बनवाने के लिए पूर जोर से कहा। उन्होंने कहा कि उकलाना शहर के व्यापारियों व आसपास के गांवों का तानाबाना इससे जुड़ा है इसलिए ये अंडरपास जरूरी है। मुख्यमंत्री ने प्रधान सचिव को फोन करके इस कार्य को शुरू करने के लिए कहा। पूर्व मंत्री अनूप धानक को कहा कि मैं उकलाना रैली के आऊ तो इसका कार्य शुरू

होना चाहिए।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×