Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत : रमेश मलिक

पानीपत (ग्रामीण) के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रमेश मलिक ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाना,...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पानीपत के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यकारिणी की मीटिंग को संबोधित करते जिला अध्यक्ष ग्रामीण रमेश मलिक। -हप्र
Advertisement

पानीपत (ग्रामीण) के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रमेश मलिक ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाना, पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जनता तक पहुंचाना और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करना था।

बैठक में सभी पदाधिकारियों ने अपने सुझाव साझा किए और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। रमेश मलिक ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओं की एकजुटता से पानीपत (ग्रामीण) में पार्टी को और अधिक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।

Advertisement

बैठक में हाल ही में भाजपा सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर के 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर के 115 रुपये बढ़ाने की कड़ी निंदा की गई। रमेश मलिक ने कहा कि गैस की बढ़ी कीमतें गरीब और मध्यम वर्ग के रसोई खर्च पर सीधा असर डालती हैं। बैठक में इस मुद्दे पर सरकार से तुरंत कीमतें वापस लेने की मांग की गई।

Advertisement

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे और आगामी कार्यक्रमों तथा जनहित के मुद्दों पर पार्टी की भूमिका को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक का उद्देश्य पार्टी को जनता के बीच मजबूत और सक्रिय बनाना बताया गया।

Advertisement
×