Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है प्रदेश सरकार : सुधा

पिंडारसी हादसे के घायलों का जाना हाल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में घायलों से बात करते सुभाष सुधा। -हप्र
Advertisement

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा शनिवार को लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल और मेट्रो अस्पताल पहुंचे। उन्होंने हाल ही में पिंडारसी गांव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल हुए लोगों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना।

पूर्व मंत्री सुधा ने अस्पताल के वार्डों में भर्ती प्रत्येक घायल मरीज के पास पहुंचकर उनसे बातचीत कीी। उन्होंने घायलों को ढांढस बंधाते हुए विश्वास दिलाया कि इस दुख की घड़ी में प्रदेश सरकार पूरी तरह उनके साथ खड़ी है। उन्होंने मरीजों से अस्पताल में मिल रही दवाइयों, खान-पान और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी फीडबैक लिया। साथ ही, उन्होंने सिविल सर्जन और मौके पर मौजूद डॉक्टरों की टीम को सख्त निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए तथा बेहतर से बेहतर चिकित्सीय उपचार उपलब्ध कराया जाए।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×