पंजाबी सेवा सदन के नवनिर्मित मुख्य द्वार का सोमवार को एक कार्यक्रम में उद्घाटन किया गया। पंजाबी समाज की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जबकि कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला और समाजसेवी सुधीर मेहता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पंजाबी समाज का सेवा, संघर्ष और समर्पण का जज्बा बेजोड़ है। वर्षों की मेहनत, सादगी, प्रेम, भाईचारे और सदाचार की भावना ने पंजाबी समाज को अपनी अलग पहचान दी है। देश के बंटवारे के समय उनकी मां भी मिंटगुमरी जिले की बागपट्टन तहसील से आई थीं और उनके परिवार ने भी विभाजन का दर्द झेला था। विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि समाज के लोगों का प्यार, स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। समाजसेवी सुधीर मेहता ने कहा कि सुरजेवाला ने हमेशा 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने की भावना के साथ काम किया है। पंजाबी सेवा सदन के प्रधान प्रदर्शन परूथी ने ने पंजाबी सेवा सदन से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों को लेकर मांगें भी अतिथियों के समक्ष रखीं।
Advertisement
कैथल में पंजाबी सेवा सदन के नवनिर्मित मुख्य द्वार के उद्घाटन अवसर पर मौजूद रणदीप सुरजेवाला, आदित्य सुरजेवाला व सुधीर मेहता। -हप्र
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

