सांसद दीपेंद्र हुड्डा के बयान को लेकर लोगों को गुमराह कर रहा सत्तापक्ष
भाजपा सरकार पर बरसे विधायक मनदीप चट्ठा
लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा सरकार सांसद दीपेंद्र हुड्डा के बयान को लेकर शोर मचा रही है। सत्तापक्ष उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहा है। वे खुद भी खेद प्रकट कर चुके हैं फिर भी सत्ता पक्ष उनके बयान को लेकर लोगों को गुमराह करने में लगा हुआ है। विधायक मनदीप चट्ठा ने शनिवार को पत्रकारों से यह बात कही। मनदीप चट्ठा ने कहा कि उनकी मंशा किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं थी। कांग्रेस सदा सिख समुदाय के साथ खड़ी रही। 1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी को लेकर भाजपा कांग्रेस पर आरोप लगा रही है। सत्तापक्ष गलत प्रचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि शांतिप्रिय ढंग से प्रदर्शन करते हुए विधानसभा में जाने वाले नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा व अन्य विधायकों के साथ बदसलूकी की गई। धक्का-मुक्की में विधायको के कपड़े भी फट गए। विपक्ष की आवाज दबाने के लिए नेता प्रतिपक्ष का अपमान किया गया। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष के पास अनेक मुद्दे थे। धक्कामुक्की करके रोकना सुनियोजित षडयंत्र था। पिहोवा को लेकर विधायक चट्ठा ने कहा कि पिहोवा के अनेक मुद्दे हैं और उनको लेकर विधानसभा में कई सवाल की जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिहोवा में भाजपा के 6 विधायक हैंद्व जो केवल नारियल फोड़कर उदघाटन करने में लगे हुए हैं। तीन-तीन बार नारियल फोड़ने के बाद भी वे एक सड़क का निर्माण नहीं करा सके। पत्रकार वार्ता में विधायक ने आरोप लगाया कि पिहोवा में सरस्वती नदी का जल रोक कर सरस्वती का अपमान किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता में पूर्व चेयरमैन गोपाल कौशिक, पूर्व प्रधान राकेश बधवार,सुखबीर ग्रेवाल, जिलाप्रधान जसमेर बटेडी मौजूद थे।

