Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

लाडो लक्ष्मी योजना में संशोधन का जनता को मिलेगा लाभ : कंवरपाल

पूर्व मंत्री चौ. कंवरपाल गुर्जर ने मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा लाडो लक्ष्मी योजना में किए संशोधनों का स्वागत करते हुए कहा कि इनसे आम जनता को लाभ मिलेगा। गुर्जर ने बताया कि अब योजना का लाभ 1,80,000 रुपए वार्षिक आय...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

पूर्व मंत्री चौ. कंवरपाल गुर्जर ने मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा लाडो लक्ष्मी योजना में किए संशोधनों का स्वागत करते हुए कहा कि इनसे आम जनता को लाभ मिलेगा। गुर्जर ने बताया कि अब योजना का लाभ 1,80,000 रुपए वार्षिक आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा, बशर्ते कि उन माताओं ने विकसित भारत की दिशा में कदम बढ़ाते हुए बच्चों की शिक्षा व विकास पर ध्यान दिया हो। संशोधन के तहत जिन परिवारों की सालाना आय 1,80,000 रुपये से कम है, ऐसे परिवारों के बच्चे जो सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे हैं, वे 10वीं और 12वीं में 80 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लेकर लाते हैं, तो उनकी माताओं को भी अब योजना का लाभ दिया जाएगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने लाडो लक्ष्मी योजना में हुए संशोधनों का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार के निपुण मिशन के तहत कक्षा 1 से 4 तक ग्रेड लेवल प्रोफिशिएंसी प्राप्त करने वाले बच्चों की माताएं भी पात्र होंगी। यदि कोई कुपोषित या एनीमिया ग्रस्त बच्चा स्वस्थ होकर ‘ग्रीन जोन’ में आता है, तो उसकी माता को भी 2100 रुपये की राशि मिलेगी। राजेश सपरा ने कहा कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 80 प्रतिशत अंकों की शर्त अनिवार्य नहीं, बल्कि सरकारी स्कूल के बच्चों को शिक्षा और पोषण के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए एक अतिरिक्त श्रेणी है। लाडो लक्ष्मी योजना के विस्तार से अब 1 लाख से अधिक नयी महिलाओं को लाभ मिलेगा।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×