बजट में जनता के हाथ खाली : नरपाल गुर्जर
जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नरपाल गुर्जर ने कहा कि यह बजट प्रदेश की आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में पूरी तरह विफल साबित हुआ है। बजट में किसानों, युवाओं, कर्मचारियों, मध्यम वर्ग तथा कमजोर वर्गों की मूल समस्याओं...
जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नरपाल गुर्जर ने कहा कि यह बजट प्रदेश की आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में पूरी तरह विफल साबित हुआ है। बजट में किसानों, युवाओं, कर्मचारियों, मध्यम वर्ग तथा कमजोर वर्गों की मूल समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया। किसानों की उत्पादन लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन फसलों के लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और कृषि ढांचे को मजबूत करने को लेकर सरकार ने कोई प्रभावी योजना प्रस्तुत नहीं की। किसान इस बजट से राहत की उम्मीद लगाए बैठे थे, मगर उन्हें निराशा ही हाथ लगी। प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, लेकिन बजट में स्थायी रोजगार सृजन को लेकर कोई स्पष्ट रोडमैप नजर नहीं आता। सरकार स्थायी सरकारी नौकरियों की बजाय संविदा और आउटसोर्सिंग आधारित नियुक्तियों को बढ़ावा दे रही है, जिससे युवाओं का भविष्य असुरक्षित हो रहा है।

