Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पुलिस ने आरोपी गुरुदर्शन को भी 7 दिन के रिमांड पर लिया

इनेलो जिलाध्यक्ष के भाई की हत्या का मामला

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पानीपत की नरवाना ब्रांच नहर में तलाश करती एनडीआरएफ की टीम।  -हप्र
Advertisement
  • तीसरे दिन भी नरवाना ब्रांच नहर में चलाया सर्च ऑपरेशन

इनेलो जिलाध्यक्ष के भाई जयदीप राठी हत्या मामले में गठित पुलिस की एसआईटी ने बृहस्पतिवार को आरोपी गुरुदर्शन को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 7 दिन के रिमांड पर लिया है। एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में पहले 8 दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी जसवंत उर्फ जस्सी ने रिमांड में पुलिस को बताया था कि उसने व गुरुदर्शन ने जयदीप की हत्या कर शव को डिस्पोज ऑफ करके कुरुक्षेत्र के ईस्माइलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत (शाहबाद-नलवी से ठोल जाने वाले रोड से गुजर रही) नरवाना ब्रांच नहर में डाल दिया था। आरोपी जसवंत व गुरुदर्शन से अब एसआईटी एक साथ पूछताछ करेगी। पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित करने के लिए एनडीआरएफ का सहयोग लेकर नरवाना ब्रांच नहर में बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन चलाया। एसपी ने बताया कि मामले में पहले जेल जा चुके 4 आरोपियों बाल जाट्टान निवासी हरेंद्र राठी, रविंद्र राठी, बाबरपुर मंडी निवासी सुनील शर्मा व एल्डिको सेक्टर-5 निवासी प्रीतम को भी पुलिस जल्द प्रोडक्शन वारंट लेकर पूछताछ करेगी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×