Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

धान घोटाले से किसानों को लूटने का किया काम

पंचायत में जताया रोष, करनाल में प्रदर्शन आज

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

गांव भादसों स्थित पंचायत घर में किसान पंचायत आयोजित की गई, जिसमें धान घोटाले के आरोप लगाते हुए रोष प्रकट किया गया। गन्ना एक्शन कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल चहल, मनजीत चौगावां, तेजपाल बडसालू, भूपेंद्र सिंह, बलकार सिंह, रिषी बडसालू, मेहर सिंह, गुरनाम मलिक व अजय इस अवसर पर कहा कि धान घोटाले में पूरे प्रदेश के किसानों को लूटने का काम किया गया है। किसानों के साथ बड़ी लूट हुई है और इसमें बड़े अधिकारी शामिल हैं। घोटाले की जांच धीमी गति से चल रही है। उन्होंने कहा कि घोटाल के मामले की जांच की गति तेज करने के लिए 6 जनवरी को करनाल में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान जाट भवन में एकत्रित होकर पैदल रोष मार्च निकालकर डीसी कार्यालय जाएंगे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसको लेकर गांव में बैठके और पंचायतें की गई हैं।

Advertisement
Advertisement
×