Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान ही सरकार का मुख्य लक्ष्य : कश्यप

विधायक ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
इन्द्री में सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनते विधायक रामकुमार कश्यप। -निस
Advertisement
विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने शनिवार को सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जन समस्याओं का समाधान त्वरित और प्रभावी ढंग से किया जाए। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार जन-कल्याण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उत्थान, किसानों की खुशहाली और क्षेत्र की समृद्धि सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। जनता की समस्याओं का निवारण करना मेरा परम कर्तव्य है और मैं सदैव इसके लिए प्रयासरत रहता हूँ। विधायक ने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता से सीधे संपर्क स्थापित करना है। इससे न केवल लोगों की समस्याओं का समाधान होता है, बल्कि सरकार के प्रति जनता का विश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने हलकावासियों को आश्वस्त किया कि विकास कार्यों के मामले में इन्द्री विधानसभा में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और प्रत्येक गांव को समान रूप से विकसित किया जाएगा।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×