प्रेम, करुणा व कर्म का संदेश देता है श्रीकृष्ण का जीवन : रेणु
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अवसर पर रामलीला ग्राउंड में श्री सेवक सभा मंदिर जोड़िया कुआं की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर रेणु बाला गुप्ता ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य...
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अवसर पर रामलीला ग्राउंड में श्री सेवक सभा मंदिर जोड़िया कुआं की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर रेणु बाला गुप्ता ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए और पूर्ण भक्ति भाव के साथ आशीर्वाद प्राप्त किया।
महापौर रेणु ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन संपूर्ण मानवता के लिए प्रेम, करुणा, धर्म, सत्य और कर्म का संदेश देता है। श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कर्म को जीवन का आधार बताते हुए कर्तव्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रधान रमेश चंद गुप्ता, कार्यकारी प्रधान विनोद गुप्ता, महासचिव नरेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष रामकिशन गुप्ता तथा शोभायात्रा प्रबंधक रवीन्द्र बंसल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। श्री सेवक सभा जोड़िया कुआँ की समस्त कार्यकारिणी एवं सम्मानित सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि सुभाष कोच, कमलेश अरोड़ा उपस्थित रहे।

