Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सरकार का प्रयास, विकास के मामले में कोई भी क्षेत्र अछूता न रहे

रामकुमार कश्यप ने सुनी जनसमस्याएं, कहा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
इन्द्री स्थित सिंचाई विभाग के विश्रामगृह में जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते विधायक रामकुमार कश्यप। -निस
Advertisement

विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने सोमवार को सिंचाई विभाग के विश्रामगृह में आयोजित कार्यक्रम में जनता की समस्याएं सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि हर सोमवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में हलके के लोग बड़ी संख्या में अपनी समस्याएं और शिकायतें लेकर आते हैं। उनका यही प्रयास रहता है कि लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान हो, जिससे उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने आमजन से अपील की कि जिस गांव में कोई समस्या हो, उसे तुरंत उनके संज्ञान में लाया जाए ताकि उसका त्वरित समाधान हो सके। विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में वर्तमान सरकार का यही प्रयास है कि विकास के मामले में प्रदेश का कोई भी क्षेत्र अछूता न रहे। भाजपा ने चुनावों में जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र के तहत हर वर्ग के हित को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×