सुशासन के संकल्प को साकार कर रही सरकार : श्योकंद
भाजपा ढांड मंडल के उपाध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच कृष श्योकंद जाजनपुर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व वाली सरकार जनहित, सुशासन और विकास के नए मानक स्थापित कर रही है। सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक...
भाजपा ढांड मंडल के उपाध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच कृष श्योकंद जाजनपुर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व वाली सरकार जनहित, सुशासन और विकास के नए मानक स्थापित कर रही है। सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य की नायब सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां आज प्रदेश के चहुंमुखी विकास की मजबूत आधारशिला बन चुकी हैं। गांव जाजनपुर में अपने प्रतिष्ठान पर बातचीत करते हुए भाजपा नेता कृष श्योकंद ने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पारदर्शी प्रशासन, ई-गवर्नेंस, भ्रष्टाचार पर अंकुश और पात्र लोगों तक कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना इस सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल है। प्रदेश में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, पेयजल और आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री सैनी स्वयं जनता के बीच जाकर उनकी कठिनाइयों को सुन रहे हैं और अधिकारियों को समयबद्ध निवारण के कड़े निर्देश दे रहे हैं। इससे आम जनमानस का सरकार की कार्यप्रणाली पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है।

