एमएसपी पर फसल का एक-एक दाना बिकवाना ही लक्ष्य : सुनैना
इनेलो की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने शुक्रवार को फतेहाबाद की भट्टू मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अनाज मंडी में गेहूं खरीद प्रबंधों का जायजा लिया और किसानों व आढ़तियों की समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी...
इनेलो की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने शुक्रवार को फतेहाबाद की भट्टू मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अनाज मंडी में गेहूं खरीद प्रबंधों का जायजा लिया और किसानों व आढ़तियों की समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी द्वारा स्थापित ‘किसान कष्ट निवारण केंद्र’ का विधिवत उद्घाटन किया। मंडी में किसानों को संबोधित करते हुए सुनैना चौटाला ने भाजपा सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार ने खरीद की ऐसी उलझाऊ शर्तें लगा दी हैं जिससे किसान और आढ़ती परेशान हैं।
सुनैना ने आरोप लगाया कि सरकार केवल विज्ञापनों में खुद को किसान हितैषी दिखाती है, जबकि मंडियों में किसान अपनी फसल बेचने के लिए धक्के खाने को मजबूर है। सुनैना चौटाला ने बताया कि इनेलो ने मंडियों में इन केंद्रों की स्थापना एक विशेष उद्देश्य के साथ की है। यदि किसी किसान को खरीद, तौल या भुगतान में कोई दिक्कत आती है, तो इनेलो कार्यकर्ता तुरंत प्रशासन से संपर्क कर उसका समाधान कराएंगे।
