हर वर्ग के हितों को समर्पित है आम बजट : प्रवीण जोड़ा
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने केंद्रीय बजट को सर्वकल्याणकारी बताते हुए कहा कि यह बजट देश के गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम समेत हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। रविवार को लोकसभा से केंद्रीय बजट...
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने केंद्रीय बजट को सर्वकल्याणकारी बताते हुए कहा कि यह बजट देश के गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम समेत हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। रविवार को लोकसभा से केंद्रीय बजट का सीधा लाइव प्रसारण भाजपा जिला कार्यालय में सुना और देखा गया। प्रवीण जोड़ा ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 में मध्यम वर्ग को कर राहत, उद्योगों को बढ़ावा, कृषि एवं ग्रामीण विकास में सुधार तथा इंफ्रास्ट्रक्चर में रिकॉर्ड निवेश के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का कार्य किया गया है। इस अवसर पर जिला प्रभारी सुरेंद्र आर्य, जिला उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, सविता टुटेजा, जिला महामंत्री अशोक जाखड़, जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी, शमी ढींगडा, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, बजट टोली की जिला सहसंयोजक सविता टुटेजा व ललित जग्गा, जगदीश नायक, सुल्तान नायक, पूनम सिंगला, भारती सचदेवा, वीणा गिलहोत्रा, नीलाशी शर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

