अजराना कलां में स्थापित होगी सहकारी क्षेत्र की पहली सूरजमुखी तेल मिल : सुभाष कलसाना
बजट में शाहाबाद को मिली ईएसआई डिस्पेंसरी की सौगात
शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे सुभाष कलसाना ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा है। प्रदेश का बजट जनहित में एक ऐतिहासिक प्रयास है और जन कल्याणकारी व विकासोन्मुखी है जिससे हरियाणा के विकास को नई दिशा व गति मिलेगी।
सुभाष कलसाना ने कहा कि शाहाबाद मारकंडा में नई ईएसआई डिस्पेंसरी स्थापित करने का बजट में प्रावधान है। कलसाना ने कहा कि इससे पूर्व हरियाणा सरकार शाहाबाद में सहकारी क्षेत्र में पहली सूरजमुखी तेल मिल अजराना कलां में स्थापित करने की घोषणा कर चुकी है जिस पर 8.50 करोड़ रुपए जमीन खरीद के अलावा करोड़ों रुपए लागत आएगी। सरकार के इन कदमों से शाहाबाद क्षेत्र की उन्नति के द्वार खुलेंगे व इससे यहां के शिक्षित बेरोजगार युवकों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
कलसाना ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग में महिलाओं के सशक्तिकरण, कौशल विकास, प्रशिक्षण एवं समता विकास के लिए प्रदेश में नारी मंडपम स्थापित किया जाएगा। महिलाओं की कार्यबल सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए वर्कप्लेस फंड बनाया जाएगा। इसके साथ ही पॉशसेल व विशाल पोर्टल बनाया जाएगा।

