कृषि काॅलेज बनने से क्षेत्र के किसानों,विद्यार्थियों को हाेगा विशेष लाभ : कंवरपाल
पूर्व मंत्री ने जमीन की मंजूरी देने के लिए मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री का जताया आभार
जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के गांव किशनपुरा में कृषि कॉलेज के लिए 45 एकड़ जमीन हरियाणा सरकार ने मंजूर की है। पूर्व केबिनेट मंत्री चौधरी कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि यह विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात है।
कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि वह अपने जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भाजपा सरकार के सौजन्य से लगातार विकास कार्य करवा रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में कृषि कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। उसी विषय को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार ने जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के गांव किशनपुरा पंचायत की 45 एकड़ जमीन लीज पर लेने की मंजूरी दे दी है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी कंवरपाल गुर्जर ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा सहित गांव के सरपंच व सभी ग्रामीणों का धन्यवाद करते हुए कहा कि कृषि कॉलेज के बनने से इस क्षेत्र व आस-पास के इलाके के लोगों को कृषि सम्बन्धी पाठ्यक्रम यहां पर उपलब्ध रहेगा। उन्हें दूरदराज के क्षेत्रों में जाकर कृषि संबंधी पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि यह कालेज चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि यूनिवर्सिटी हिसार के अंतर्गत बनेगा जिससे जगाधरी विधानसभा क्षेत्र सहित पूरा जिला यमुनानगर व आस पास के जिलो के हजारों युवाओं को लाभ होगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सभी को साथ लेकर विकास के पथ पर अग्रसर है। सरकार की योजनाओं का अंतिम पंक्ति में मौजूद पात्रों को मिल रहा है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश की शाख व धाक विश्व में बढ़ी है। देश आर्थिक रूप से लगातार सशक्त हो रहा।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग आदि भी मौजूद रहे।
------
फोटो कैप्शन: पूर्व केबिनेट मंत्री चौधरी कंवर पाल गुर्जर।
छाया: ह प्र
------
अरविंद शर्मा / पवन बटार

