नगर परिषद चेयरमैन अशोक कुच्छल ने सोमवार शाम निर्माणाधीन रेलवे पार्क का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि पार्क को आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक डिजाइन के साथ विकसित किया जा रहा है, जिससे यह समालखा का ऐतिहासिक और प्रमुख ग्रीन स्पॉट बनेगा। चेयरमैन अशोक कुच्छल ने कहा कि 5 एकड़ रेलवे भूमि पर नगर परिषद द्वारा रेलवे पार्क का निर्माण कराया जा रहा है, जिस पर लगभग 65 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पार्क में व्यायाम के लिए 5-6 ओपन जिम लगाए गए है। इसके अलावा पार्क की हरियाली, बैठने की व्यवस्था, बच्चों के लिए झूले, वॉकिंग ट्रैक और लोगों के मनोरंजन से जुड़ी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पार्क बनने के बाद यह क्षेत्र लोगों के लिए सुबह-शाम सैर और परिवार के साथ समय बिताने का प्रमुख केंद्र बनेगा। नगर परिषद शहर के सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मौके पर वाइस चेयरपर्सन शिक्षा देवी के प्रतिनिधि सतपाल शर्मा, पूर्व पार्षद सुभाष शर्मा तथा जिला कष्ट निवारण समिति सदस्य रमेश सैनी, मुकेश शर्मा मौजूद रहे।
Advertisement
समालखा में नगर परिषद चेयरमैन अशोक कुच्छल रेलवे पार्क के निरीक्षण के दौरान लोगों से बातचीत करते हुए। -निस
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×
