Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

छत से नीचे गिर कर घायल हुए बच्चे ने तोड़ा दम

इलाज में लापरवाही का आरोप लगा परिजनों का अस्पताल में हंगामा रूपनगर कॉलोनी में डेढ़ साल का बच्चा कल छत से सिर के बल जमीन पर जा गिरा। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे पहले एक निजी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जगाधरी में प्राइवेट अस्पताल के बाहर रोते मृतक बच्चे के परिजन। -हप्र
Advertisement

इलाज में लापरवाही का आरोप लगा परिजनों का अस्पताल में हंगामा

रूपनगर कॉलोनी में डेढ़ साल का बच्चा कल छत से सिर के बल जमीन पर जा गिरा। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे पहले एक निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन हालत बेहद गंभीर होने पर इसे सेक्टर 17 स्थित दूसरे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर इलाज के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बच्चे की मौत का कारण डॉक्टर की लापरवाही बताते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया।

आरोप है कि जब वह बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे तो वह उनसे बातचीत कर रहा था। डॉक्टर ने केस में गंभीरता नहीं दिखाती जिसके चलते उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 और सेक्टर 17 से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद परिजन बच्चे का शव लेकर घर लौटे।

Advertisement

रूप नगर निवासी घनश्याम ने बताया कि वह सेल्समैन का काम करता है। बृहस्पतिवार को वह काम पर गया हुआ था। बच्चे घर पर अपनी मां के साथ थे। दोपहर करीब 12 बजे देव अपने भाई रुद्र के साथ घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान करीब 14 फुट की ऊंचाई से सिर के बल नीचे जा गिरा।

Advertisement

गंभीर थी बच्चे की हालत : डाक्टर

निजी अस्पताल के संचालक डॉक्टर ने बताया कि जब बच्चे को लेकर अस्पताल आए तो उसकी हालत काफी गंभीर थी। बच्चे को एडमिट करते समय ही बता दिया था कि 72 घंटे तक कुछ भी हो सकता है। दोपहर दो बजे से शाम 7 बजे तक बच्चे की कंडीशन वैसे ही रही। अपने पूरे प्रयास के बाद भी जब वह बच्चे को नहीं बचा पाए और उसकी मौत की सूचना दी तो परिजन इस बात को भड़क गए। बच्चे की मौत सिर पर गहरी चोट लगने से हुई है। पुलिस ने पहुंच कर बच्चे के परिजनों को शांत किया।

Advertisement
×