मुख्यमंत्री ने गौशाला संघ के प्रधान आनंद करोड़ा को किया सम्मानित
जिला गौशाला संघ कैथल के प्रधान एवं काऊ प्रोटेक्शन टास्क फोर्स के सदस्य आनंद शर्मा करोड़ा को गौ सेवा और गौवंश प्रबंधन को लेकर बेहतर कार्य करने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सम्मानित किया है। कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री...
जिला गौशाला संघ कैथल के प्रधान एवं काऊ प्रोटेक्शन टास्क फोर्स के सदस्य आनंद शर्मा करोड़ा को गौ सेवा और गौवंश प्रबंधन को लेकर बेहतर कार्य करने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सम्मानित किया है। कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा, गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग सहित अन्य विधायक, जिलाध्यक्ष, डीसी, एसपी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
सोनीपत के भट्ट गांव स्थित धर्मार्थ गौशाला में यह कार्यक्रम 3 मार्च को आयोजित हुआ। इसमें राज्यभर से गौशालाओं के प्रधान सहित अन्य गौ भक्तों ने भाग लिया। जिला प्रधान आनंद शर्मा करोड़ा पिछले कई साल से सड़क से गौवंश को हटाने, गौशालाओं में गौवंश के रख-रखाव को लेकर ध्यान देने, सड़क पर घायल होने वाले गौवंश के इलाज सहित अन्य कार्य में लगे हुए हैं। आनंद ने बताया कि राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने उन्हें बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया है। इसके लिए वे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सहकारिता मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा, चेयरमैन श्रवण गर्ग, कैथल डीसी आपराजिता, डीएमसी कपिल शर्मा का आभार व्यक्त करते हैं।

