Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

केंद्र सरकार गरीबों के अधिकार छीनने पर आमादा : कुमारी सैलजा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को सिरसा स्थित कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सिरसा के कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करतीं कुमारी सैलजा। -हप्र
Advertisement

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को सिरसा स्थित कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस शासनकाल में गरीबों को मिले संवैधानिक और कानूनी अधिकारों को एक-एक कर समाप्त करने की साजिश कर रही है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि मनरेगा के माध्यम से गरीबों को न्यूनतम मजदूरी की कानूनी गारंटी दी गई थी, लेकिन नियमों और प्रक्रियाओं में बदलाव कर इस गारंटी को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मनरेगा के खिलाफ केंद्र सरकार के फैसलों के विरोध में कांग्रेस 11 जनवरी को हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी।

Advertisement

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आते ही ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियां सक्रिय हो जाती हैं और बाद में सब कुछ ठंडे बस्ते में चला जाता है। हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ा है, बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला। फतेहाबाद-सिरसा रेलवे लाइन को लेकर सरकार की घोषणाओं को उन्होंने भ्रामक बताया और इस मुद्दे को संसद में उठाने का भरोसा दिलाया।

Advertisement

पत्रकारवार्ता में कालांवाली विधायक शीशपाल केहरवाला, जिलाध्यक्ष संतोष बेनीवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. के.वी. सिंह, महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा फोगाट, राजकुमार शर्मा, नवीन केडिया, राजेश चाडीवाल, संदीप नेहरा, करनैल सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
×