Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

पिछले साल की गड़बड़ी का बोझ किसानों पर न डाला जाए : मामूमाजरा

भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के हलका कार्यकारी प्रधान जसबीर सिंह मामूमाजरा ने हरियाणा सरकार से वर्ष 2026-27 की धान की सरकारी खरीद 15 सितंबर से शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि खरीद शुरू होने से पहले किसानों...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जसबीर सिंह मामूमाजरा
Advertisement

भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के हलका कार्यकारी प्रधान जसबीर सिंह मामूमाजरा ने हरियाणा सरकार से वर्ष 2026-27 की धान की सरकारी खरीद 15 सितंबर से शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि खरीद शुरू होने से पहले किसानों की फसल की निर्बाध खरीद, समय पर भुगतान और मंडियों से फसल का उठान सुनिश्चित किया जाए। मामूमाजरा ने कहा कि बायोमेट्रिक व्यवस्था के चलते खरीद प्रक्रिया में व्यावहारिक कठिनाइयां आने की आशंका है। इसलिए सरकार को पहले से पूरी व्यवस्था तैयार करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष खरीद व्यवस्था में यदि कोई अनियमितता या लापरवाही हुई है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों और वास्तविक दोषियों की तय की जाए। किसानों पर किसी गड़बड़ी का बोझ डालना उचित नहीं है। उन्होंने खरीद एजेंसियों, मंडी अधिकारियों, आढ़तियों और शैलर व्यवस्था की समीक्षा कर खरीद, भुगतान, भंडारण और उठान की स्पष्ट कार्ययोजना बनाने की मांग की।

Advertisement
Advertisement
×