बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास युवा सशक्तिकरण को समर्पित
भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने हरियाणा सरकार के बजट का सामूहिक रूप से अवलोकन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास,...
भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने हरियाणा सरकार के बजट का सामूहिक रूप से अवलोकन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास, किसान कल्याण, युवा सशक्तिकरण और महिला उत्थान को समर्पित है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट विकसित हरियाणा की मजबूत आधारशिला है। बजट में किसानों के हितों की रक्षा, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर, महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा के लिए विशेष प्रावधान तथा बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं, जिससे हर वर्ग को लाभ पहुंचेगा। यह बजट आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाला और हरियाणा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला बजट है। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष हजवाना, जिला महामंत्री भाजपा सुरेश संधू व मुनीष शर्मा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र पांचाल, जिला उपाध्यक्ष भाजपा कुलविंदर राणा, जंगीर सिसला, जिला सचिव भाजपा हर्ष सेठी, अक्षरा गुप्ता, अजय प्रताप राणा, रघुबीर फौजी व जिला कार्यालय प्रमुख हरिचंद जांगड़ा, कार्यालय सह प्रमुख सोनू खानपुर व सतपाल भारद्वाज, जिला आईटी सह प्रमुख गुरनाम, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रवीण प्रजापति, यशपाल प्रजापति, कृष्ण बंसल, अशोक सैनी, नरेश सजूमा, जिला कार्यकारिणी सदस्य, मंडल अध्यक्ष व मार्केट कमेटी चेयरमैन व वाइस चेयरमैन एंव अन्य कार्यकर्ता तथा सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

