Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

गरीबों के हितों पर लगातार कुठाराघात कर रही भाजपा सरकार : रामकिशन गुज्जर

कांग्रेस के ग्रामीण कार्यालय में शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चौधरी राम किशन गुज्जर ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मनरेगा के स्वरूप को बदलने का भाजपा सरकार पर आरोप लगाया। रामकिशन...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जगाधरी में पत्रकारों से बात करते कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रामकिशन गुज्जर। -हप्र
Advertisement

कांग्रेस के ग्रामीण कार्यालय में शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चौधरी राम किशन गुज्जर ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मनरेगा के स्वरूप को बदलने का भाजपा सरकार पर आरोप लगाया। रामकिशन गुज्जर ने कहा कि भाजपा लगातार गरीबों के हितों पर कुठाराघात कर रही है। मौजूदा सरकार की मंशा साफ नहीं है। उन्होंने कहा कि मनरेगा में किए गए बदलाव गरीबों पर भारी पड़ेंगे। मनरेगा के बजट में बदलाव किया गया। पहले इसका 90 प्रतिशत फंड केंद्र सरकार व दस फीसदी प्रदेश सरकार देती थी, लेकिन यह रेशों साठ -चालीस की कर दी गई है। गुज्जर ने कहा कि पहले योजना के तहत काम मजदूर को लोकल में मिलता, लेकिन अब यह काम कहीं भी दिया जाएगा। इसके अलावा फ़सल बिजाई व कटाई के समय योजना के तहत काम नहीं मिलेगा।

कांग्रेस का विरोधस्वरूप उपवास आज

Advertisement

गुज्जर ने बताया कि कांग्रेस इसका हर तरह से विरोध करेगी। इसी कड़ी में 11 जनवरी को कार्यकर्ता उपवास करेंगे। इसके अलावा वार्ड, पंचायत, खंड स्तर मनरेगा को लेकर मजदूरों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन होंगे। जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन होगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान एआईसीसी द्वारा देश चार बड़ी रैलियां की जाएंगी।

Advertisement

इस अवसर पार्टी के जिला ग्रामीण अध्यक्ष नरपाल सिंह, जिला शहरी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन एवं पूर्व जिला प्रधान श्याम सुंदर बतरा, पूर्व चेयरमैन मोहन गुर्जर, निर्मला चौहान, जिला परिषद सदस्य नरवैल सिंह,महिला सेल की जिला अध्यक्ष मिथलेश चौधरी, पूर्व जिला प्रधान पंडित राजकुमार त्यागी, गुरविंदर सिंह बेरखेड़ी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
×