Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

रामशरण माजरा में राजकीय कॉलेज खुलने से क्षेत्र को होगा लाभ : सुमन

उच्च शिक्षा विभाग ने शुरू किया काम, इस वर्ष से कॉलेज में दाखिले होंगे शुरू

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
बाबैन के गांव रामशरण माजरा में सुमन सैनी का स्वागत करते ग्रामीण। -निस
Advertisement

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा व मुख्यमंत्री की पत्नी सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने शिक्षा के बढ़ते महत्व को देखते हुए गांव रामशरण माजरा में राजकीय कॉलेज खोलने के निर्देश दिए हैं। इस परियोजना पर उच्च शिक्षा विभाग तेजी से काम कर रहा है और इस वर्ष से कॉलेज में दाखिले भी शुरू हो जाएंगे। रविवार को बाबैन मंडल के विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए सुमन सैनी ने कहा कि गांव रामशरण माजरा में कॉलेज खुलने से लाडवा विधानसभा के दर्जनों गांवों के युवाओं को पढ़ाई के लिए अब शाहाबाद, बराड़ा और कुरुक्षेत्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

सुमन सैनी ने गांव रामपुरा, भगवानपुर, ईशरहेडी, फालसडा रागडान, घिसरपड़ी, रामशरण माजरा और नखरोजपुर के नागरिकों की समस्याओं को सुना और उन समस्याओं का निपटारा करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों को कबीर कुटीर आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं लाडवा विधानसभा के नागरिकों की समस्याएं सुनने के लिए लगातार लाडवा आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये की परियोजनाओं के पूरा होने के बाद लाडवा विधानसभा की दशा और दिशा पूरे प्रदेश के लिए मॉडल का काम करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां पारदर्शी हैं और युवाओं को योग्यता के आधार पर बिना पर्ची-खर्ची के नौकरी दी जा रही है।  उपाध्यक्षा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में उद्घाटन किए गए सरस्वती चौक से बाबैन शहर की सुंदरता को चार चांद लगे हैं, जिसका लाभ व्यापारियों और आम नागरिकों को मिलेगा। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, गुरनाम सिंह, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, नायब सिंह पटाक माजरा, सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश सैनी, पूर्व सरपंच सोहन लाल मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×