Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर नागरिक हो सशक्त : कश्यप

विधायक ने सड़कों के नवीनीकरण कार्य का किया शिलान्यास

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
इन्द्री के गांव धानोखेड़ी में आयोजित शिविर में रक्तदाताओं की हौसला अफजाई करते विधायक रामकुमार कश्यप।  -निस
Advertisement

विधायक रामकुमार कश्यप ने रविवार को जिला परिषद के अंतर्गत आने वाली दो महत्वपूर्ण सड़कों के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इनमें 74 लाख रुपये की लागत से गढ़ी बीरबल से गढ़पुरटापू तक की सड़क तथा 58 लाख रुपये की लागत से बनने वाली कलसौरा-नबियाबाद सड़क शामिल है। उन्होंने कहा कि इन्द्री विधानसभा क्षेत्र की लगभग 70 सड़कों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और मरम्मत का कार्य प्रगति पर है, जो शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा। विधायक ने कहा कि  सरकार का विजन 'सबका साथ, सबका विकास' है, जिसके तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में समान रूप से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उनका लक्ष्य प्रदेश के हर नागरिक को सशक्त बनाना है।

धानोखेड़ी में रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह

Advertisement

गांव धानोखेड़ी में शिव मंदिर सुधार सभा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में विधायक रामकुमार कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे जैसी कुरीतियों का त्याग कर रक्तदान जैसी गतिविधियों में भाग लें, ताकि एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण संभव हो सके।

Advertisement

Advertisement
×