एचकेआरएन के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : हंस
हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से कार्यरत युवाओं एवं कर्मचारियों के अधिकारों, रोजगार सुरक्षा और स्थायी रोजगार की मांग को लेकर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस ‘युवाओं की गूंज’ अभियान के तहत चंडीगढ़ स्थित एचकेआरएन कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करेगी।...
हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से कार्यरत युवाओं एवं कर्मचारियों के अधिकारों, रोजगार सुरक्षा और स्थायी रोजगार की मांग को लेकर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस ‘युवाओं की गूंज’ अभियान के तहत चंडीगढ़ स्थित एचकेआरएन कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करेगी। यह जानकारी गुहला विधायक देवेंद्र हंस ने अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।
विधायक हंस ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस युवाओं और कर्मचारियों के रोजगार व सुरक्षित भविष्य के मुद्दे को सड़क से लेकर विधानसभा तक मजबूती से उठाएगी। विधायक ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस की मांग है कि ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर स्थायी रोजगार व्यवस्था लागू की जाए, लंबे समय से सेवाएं दे रहे एचकेआरएन कर्मचारियों को नियमित किया जाए और स्वीकृत पदों पर नियमित भर्ती हो। इस अवसर पर सीवन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लवजिंदर सिंह चक्कू, यजुवेंद्र सिंह राणा, पाली सैनी और पूरण सैनी मौजूद रहे।

