सनातन धर्म कॉलेज में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता
राजीव गांधी सनातन धर्म सह-शिक्षा महाविद्यालय में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के प्रथम दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने रंगोली, पेंटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट तथा क्विज में उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की डिंपल...
राजीव गांधी सनातन धर्म सह-शिक्षा महाविद्यालय में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के प्रथम दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने रंगोली, पेंटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट तथा क्विज में उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की डिंपल प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की लवली द्वितीय और बीए द्वितीय वर्ष की काजल तृतीय रही। पेंटिंग में बीए प्रथम वर्ष की ईशा प्रथम, बीकॉम प्रथम वर्ष की देवयांशी द्वितीय और बीए प्रथम वर्ष की पारुल तृतीय रही। आर्ट एंड क्राफ्ट में ईशा प्रथम, हर्ष द्वितीय और मंजीत तृतीय रही। क्विज में लीली टीम प्रथम रही, जिसमें रोहित, सावन और वीरभान शामिल थे। प्राचार्या डॉ. बबीता गर्ग ने विजेताओं व प्रतिभागियों को बधाई दी। संस्था प्रशासक एवं एसडीएम जगदीश चंद्र ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में स्टाफ सदस्यों का सहयोग रहा।

