Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

शहर को सुंदर बनाने का लें संकल्प : कबीरपंथी

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शुक्रवार को नीलोखेड़ी की गोल मार्केट में स्वच्छता अभियान चलाया गया। विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने स्वयं झाड़ू थामकर स्वच्छता का अनूठा संदेश दिया। उन्होंने सफाई के दौरान एकत्रित हुए कूड़े को खुद उठाकर ट्रॉली में...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नीलोखेड़ी में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश देते भगवानदास कबीरपंथी। -निस
Advertisement

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शुक्रवार को नीलोखेड़ी की गोल मार्केट में स्वच्छता अभियान चलाया गया। विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने स्वयं झाड़ू थामकर स्वच्छता का अनूठा संदेश दिया। उन्होंने सफाई के दौरान एकत्रित हुए कूड़े को खुद उठाकर ट्रॉली में डाला। नगर पालिका चेयरपर्सन सनमीत आहूजा, नपा सचिव डॉ. राहुल सैनी और नपा के सफाई कर्मचारियों ने मुख्य डाकघर चौक से लेकर किसान बस्ती मोड़ तक सड़क व बाजारों की सफाई कर लोगों से इस महाअभियान में भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। एसडीएम अशोक कुमार ने भी श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।

विधायक कबीरपंथी ने कहा कि हम सबको मिलकर यह संकल्प लेना चाहिए कि अपने घर, दुकान और सार्वजनिक स्थलों के आसपास कूड़ा-कर्कट न फैलाएं और हमेशा कचरे को निर्धारित कूड़ेदान या नपा के वाहन में ही डालें। इससे हम अपने शहर को सुंदर और रोगमुक्त बना सकते हैं। नगर पालिका चेयरपर्सन सनमीत आहूजा ने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने घरों का कूड़ा इधर-उधर फेंकने के बजाय नगर पालिका के कचरा उठाने वाले वाहन में ही डालें। स्वच्छता अभियान में चेयरपर्सन प्रतिनिधि सतनाम आहूजा, मुकेश भारती, ईश चौपड़ा, वेद शर्मा, लवली कुकरेजा, चमेल सांवत, कृष्णा कुकरेजा, बलकार सैनी, जोनी खत्री, भुपेश जुनेजा मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×