Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

गांवों में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना प्राथमिकता : राणा

असंध में 1.24 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
करनाल के असंध में विकास कार्यों का उद्घाटन करते विधायक योगेंद्र राणा। -हप्र
Advertisement

असंध विधानसभा क्षेत्र के विधायक योगेंद्र राणा ने शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया और 1 करोड़ 24 लाख 40 हजार रुपये से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास एवं शुभारंभ किया। इन कार्यों में चौपालों की मरम्मत, रास्तों एवं नालियों का निर्माण, कम्युनिटी सेंटर, महिला संस्कृति केंद्र और इंडोर जिम हॉल जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं शामिल हैं।

विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि असंध विधानसभा के गांवों में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना और ग्रामीणों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में असंध क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस अवसर पर पधाना सरपंच रणधीर, सालवन सरपंच जयबीर फौजी, बल्ला मंडल अध्यक्ष जयभगवान जांगड़ा और जयमल पहलवान उपस्थित रहे।

Advertisement

विकास कार्यों का गांव-वार विवरण

Advertisement

गांव सालवन : यहां कुल 49 लाख 5 हजार रुपये की लागत से विकास कार्य होंगे। इनमें बाबा तरबीत वाली चौपाल की मरम्मत (9.05 लाख), कब्रिस्तान में पगडंडी व पानी की व्यवस्था (12 लाख), नाली निर्माण (5 लाख), महिला संस्कृति केंद्र (15.50 लाख) और इंडोर जिम हॉल (7.50 लाख) शामिल हैं।

गांव पधाना : 4 लाख रुपये की लागत से धानक चौपाल में फर्श निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

गांव चोरकारसा : यहां 60 लाख 50 हजार से विकास कार्य शुरू किए गए, जिनमें रास्ता निर्माण (6.50 लाख), खेतों के पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण (4 लाख) और कम्युनिटी सेंटर का निर्माण (50 लाख) शामिल है।

गांव चोचड़ा : हरि कृष्ण गौशाला के विकास कार्यों व चारे के लिए विधायक ने 10 लाख 85 हजार रुपये के दो चेक प्रदान किए।

Advertisement
×