Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

छोटे शहरों तक बढ़ेगा स्टार्टअप्स का दायरा, सरकार तैयार करेगी प्लेटफॉर्म : सैनी

कुरुक्षेत्र में ‘स्टार्टअप हरियाणा-सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में सीएम ने की घोषणा...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कुरुक्षेत्र में युवा उद्यमियों को प्रोत्साहन चेक भेंट करते मुख्यमंत्री नायब सैनी। -हप्र
Advertisement

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने घोषणा की कि प्रदेश में स्टार्टअप्स का दायरा अब केवल गुरुग्राम या फरीदाबाद जैसे महानगरों तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राज्य के छोटे शहरों, कस्बों और गांवों से निकलने वाली युवा प्रतिभाओं के बेहतरीन आइडिया को भी बिजनेस में बदलने के लिए सरकार मजबूत प्लेटफॉर्म तैयार करेगी। मुख्यमंत्री शुक्रवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित ‘स्टार्टअप हरियाणा-सेवा संकल्प, विचार से विस्तार तक’ राज्यस्तरीय कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। सीएम सैनी ने नए स्टार्टअप्स की शुरुआत करने वाले 11 उभरते उद्यमियों को प्रोत्साहन स्वरूप चेक वितरित किए व प्रदेश के सभी 23 जिलों के लिए जागरूकता मशाल युवाओं को सौंपी।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के युवाओं में प्रतिभा और जज्बे की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता सिर्फ इस टैलेंट को सही दिशा देने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए जरूरी संसाधन मुहैया कराने की है। हमारी सरकार इसी विजन के साथ निरंतर काम कर रही है। देश में वर्ष 2016 में ‘स्टार्टअप इंडिया’ की शुरुआत के बाद देश में इनोवेशन और उद्यमिता के लिए एक बड़ा माहौल तैयार हुआ है। ‘स्टैंडअप इंडिया’, ‘मेक इन इंडिया’ और ‘डिजिटल इंडिया’ जैसी राष्ट्रीय पहलों ने इस इकोसिस्टम को नई ऊंचाइयां दी हैं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, चेयरमैन एडवोकेट वेदपाल, चेयरमैन गुरनाम सैनी, एसीएस अमित अग्रवाल और डीसी विश्राम कुमार मीणा उपस्थित रहे।

Advertisement

मुहिम से जुड़ेंगे 23 जिलों के युवा

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब स्टार्टअप्स को केवल चुनिंदा बड़े संस्थानों तक सीमित रखने की कोई आवश्यकता नहीं है। इस व्यापक कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के सभी 23 जिलों के युवाओं को जोड़ा जाएगा। कॉलेज और यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स, नए युवा उद्यमी, छोटे कस्बों के इनोवेटर्स और पहले से कार्यरत स्टार्टअप्स को एक ही मंच पर लाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। इस दौरान युवाओं तक पहुंचकर उनके अनूठे आइडिया को समझा जाएगा और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए मेंटरशिप, ट्रेनिंग, पिचिंग, फंडिंग और निवेशकों से सीधे जुड़ने की सुविधा प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार ने अकादमिक अनुसंधान (रिसर्च) को बढ़ावा देने के लिए 20 करोड़ रुपये के विशेष रिसर्च फंड का प्रावधान किया है। विश्वविद्यालयों और अन्य माध्यमों से रिसर्च के लिए कुल 300 प्रस्ताव प्राप्त हुए थे, जिनमें से विशेषज्ञ कमेटी द्वारा 90 श्रेष्ठ शोध प्रस्तावों का चयन किया गया है।

खेलों में बेटियों की उपलब्धियों को सराहा

हरियाणा के युवाओं की खेल प्रतिभा का जिक्र करते हुए सीएम सैनी ने कहा कि विभिन्न राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश का मान बढ़ाया है। राष्ट्रमंडल खेलों में देश के 13 स्वर्ण पदकों में हरियाणा के खिलाड़ियों की बहुत बड़ी हिस्सेदारी रही है, जिसमें हमारी 5 मेधावी बेटियों ने भी देश का नाम रोशन किया है। खेल हों या स्टार्टअप, हरियाणा का युवा हर क्षेत्र में सिरमौर है।

Advertisement
×