खेलों से होता है शरीर व मस्तिष्क का विकास : दीपक
सीवन स्पोर्ट्स अकेडमी की ओर से खिलाड़ियों को किट वितरित की गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका के सचिव दीपक कुमार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीवन स्पोर्ट्स अकेडमी के संचालक संजय सैन ने की। मुख्य अतिथि...
Advertisement
सीवन स्पोर्ट्स अकेडमी की ओर से खिलाड़ियों को किट वितरित की गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका के सचिव दीपक कुमार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीवन स्पोर्ट्स अकेडमी के संचालक संजय सैन ने की। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास करते रहने और खेलों में अपने नगर, प्रदेश व देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया और उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि बच्चे खेलों से दूर होते जा रहे हैं, उनके पास मोबाइल गेम, टीवी को ही वह मनोरंजन का साधन समझते हैं। शारीरिक खेलकूद से दूर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से ही शरीर और मस्तिष्क का विकास होता है। इस अवसर पर बंटी सैणी, सुरेंदर पीटीआई, अशोक आर्य, कोच सुदर्शन सिंह व जयपाल राठी मौजूद रहे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

