Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

एसपी कमलदीप ने गांव देवधर के लोगों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

जिला पुलिस और शिवाजी प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘नशे से जंग, यमुनानगर पुलिस के संग’ का शुभारंभ छछरौली उपमंडल के गांव देवधर से हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एसपी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
छछरौली के गांव देवधर में प्रेमचंद शर्मा को सम्मानित करते एसपी कमलदीप गोयल। -निस
Advertisement

जिला पुलिस और शिवाजी प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘नशे से जंग, यमुनानगर पुलिस के संग’ का शुभारंभ छछरौली उपमंडल के गांव देवधर से हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एसपी कमलदीप गोयल ने ग्रामीणों, युवाओं और बुजुर्गों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया। एसपी गोयल ने देवधर पंचायत के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पंचायत की सजगता के चलते गांव के करीब 6 परिवारों को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने में सफलता मिली है।

संवाद के दौरान ग्रामीणों द्वारा गांव में करीब 30 लोगों के नशा तस्करी में लिप्त होने की बात सामने आने पर एसपी ने आश्वस्त किया कि नशा बेचने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नशे के खिलाफ डटकर खड़े रहने वाले ग्रामीणों और प्रतिनिधियों को पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सरपंच प्रतिनिधि मास्टर प्रेमचंद शर्मा, पूर्व सरपंच ओमकार चौधरी, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि सलेंद्र कुमार तथा युवा विक्रम सिंह, परविंदर आर्य, प्रीतम सिंह व उनकी टीम शामिल रही। इस अवसर पर रविंद्र चौहान, सुशील आर्य, डीएसपी बिलासपुर रमेश, एएनसी इंचार्ज अनिल, प्रतापनगर थाना प्रभारी रोहतास उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×