12 की हड़ताल को लेकर एसकेएस नेताओं ने कर्मचारियों से की बैठक
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कमेटी ने 12 फरवरी की हड़ताल को लेकर नगर परिषद, शिक्षा, बिजली, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, सिंचाई, नगर निगम, एचएसवीपी, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, बीज विकास निगम, हैफेड, सहकारी समितियां आदि विभागों...
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कमेटी ने 12 फरवरी की हड़ताल को लेकर नगर परिषद, शिक्षा, बिजली, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, सिंचाई, नगर निगम, एचएसवीपी, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, बीज विकास निगम, हैफेड, सहकारी समितियां आदि विभागों में कर्मचारियों से मीटिंग की और हड़ताल के पोस्टर व हैंड बिलों का वितरण किया। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान ओमपाल भाल, सर्व कर्मचारी संघ के राज्य सहसचिव व जिला सचिव शिवचरण, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के महासचिव रामपाल शर्मा, अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिनद, क्लास फोर यूनियन के राज्य महासचिव कपिल सिरोही नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य सहसचिव विक्की टांक व केंद्रिय कमेटी सदस्य जयप्रकाश ने संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि 12 फरवरी की हड़ताल करो या मरो की स्थिति में हो रही है क्योंकि सरकार ने 29 श्रम कानूनों को खत्म कर चार लेबर कोड्स पहली अप्रैल से लागू करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने आंदोलन के बावजूद पुरानी पेंशन बहाली की बजाय यूपीएस लागू कर जले पर नमक छिड़कने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कर्मियों की मांग पीएफआरडीए एक्ट रद्द कर पुरानी पेंशन बहाली की है। उन्होंने हाईकोर्ट के फैसले को अविलंब लागू करते हुए ठेका समेत सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग की। मौके पर महेन्द्र कुमार बिड़लान, गौरव टांक, जगदीश कुमार, पंकज गिल, सुमेश राणा, मुकेश कुमार, अमित कुमार क्योडक़, संतरो, विद्या रानी, सुरेखा,सुरेन्द्र कुमार, सूरज सहोत्रा, फायर से शमशेर सिंह, सुरेन्द्र कुमार कैरों, सुल्तानसिंह, गोविद हुडा से सुनील सेगा, नरेश कुमार, राम पाल, कुलदीप सिंह, पंकजकुमार, पूजा, राजेश कुमार मौजूद रहे।

