श्याम पटेल बने मुल्तान एकता समिति के प्रधान
शहर के शीतला माता मंदिर में मुल्तान एकता समिति समालखा का वार्षिक उत्सव व होली मिलन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उत्सव के दौरान समिति की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया...
शहर के शीतला माता मंदिर में मुल्तान एकता समिति समालखा का वार्षिक उत्सव व होली मिलन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
उत्सव के दौरान समिति की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमे सर्वसम्मति से श्याम पटेल को प्रधान, दीपक चोपड़ा को सचिव, मुकेश खन्ना खजांची, रवि सचदेवा उपप्रधान, प्रेम सचदेवा व राजेश खन्ना को सह सचिव चुना गया।
वहीं कार्यक्रम के दौरान दसवीं और बारहवीं कक्षा में मेरिट प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संस्था के संस्थापक सदस्य डॉ. केएल सचदेवा की अध्यक्षता मे समाज में शिक्षा और संस्कारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिभाओं और वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। इस मौके पर इंग्लैंड की संस्था वर्ल्ड रिकार्ड आॅफ एक्सीलेंस द्वारा भजन लेखन व गायन में सम्मानित किए गए हरकेश वाधवा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन हरकेश वाधवा और रजनी बरेजा ने किया।

