Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

रेलवे अंडरपास को लेकर दुकानदारों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

रेलवे अंडरपास को लेकर ऑटो मार्केट में दुकानदारों का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि रेलवे पुल बनते 2 वर्ष से अधिक का समय बीत गया है और उसका दुकानदारों के काम पर भी असर पड़ा है।...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
उकलाना की ऑटो मार्केट में विधायक नरेश सेलवाल को ज्ञापन देते दुकानदार।  -निस
Advertisement

रेलवे अंडरपास को लेकर ऑटो मार्केट में दुकानदारों का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि रेलवे पुल बनते 2 वर्ष से अधिक का समय बीत गया है और उसका दुकानदारों के काम पर भी असर पड़ा है। पुल बनने के बाद रेलवे फाटक बंद हो जाएगा और इससे उकलाना शहर 2 भागों में बंट जाएगा। जिससे उकलान का व्यापार और अधिक प्रभावित होगा। विधायक नरेश सेलवाल ने कहा कि व्यापारियों और दुकानदारों की मांग जायज है। वह अधिकारियों के संपर्क में हैं। जल्द ही विधानसभा सत्र में ये मुद्दा उठाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार उकलाना को उजाड़ना चाहती है। आजादी से पहले से यहां व्यापार होता था, लेकिन समय रहते यहां व्यापार काफी पिछड़ गया। अगर अंडरपास नहीं बनता तो यहा के व्यापारियों और दुकानदारों के लिए काफी दिक्कत खड़ी हो जाएगी और कौन सा ग्राहक इनके पास पुल से वापस इधर की तरफ आएगा, इसलिए सरकार को उकलाना की तरफ विशेष ध्यान देते हुए इस रेलवे के अंडरपास को जल्द बनाना चाहिए। इस मौके पर सरदार कपूर सिंह, बलजीत नंबरदार, रिंकु सिंह, समीर इंदौरा, गुरमीत सिंह भुल्लर, लखबीर सिंह, कमल सिंगला, जयनारायण सिंह, विनोद गोयल व हवा सिंह मौजूद थे।

 

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×