Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

सेवा संकल्प अभियान : शिविर में 303 यूनिट रक्त एकत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को भाजयुमो जिला यमुनानगर की ओर से पंजाबी धर्मशाला, जगाधरी में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जगाधरी स्थित पंजाबी धर्मशाला में आयोजित शिविर में रक्तदाता को बैज लगाते पूर्व केबिनेट मंत्री चौधरी कंवर पाल गुर्जर। -हप्र
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को भाजयुमो जिला यमुनानगर की ओर से पंजाबी धर्मशाला, जगाधरी में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में रिकॉर्ड 303 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। रक्त संग्रह के लिए पीजीआई चंडीगढ़, सिविल अस्पताल यमुनानगर और विश्वास फाउंडेशन की चिकित्सा टीमों ने सेवाएं दीं।

पूर्व कैबिनेट मंत्री चौ. कंवरपाल गुर्जर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का पुनीत कार्य है और एक यूनिट रक्त जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए भाजयुमो पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और रक्तदाताओं को बधाई दी।

Advertisement

भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी ने सहयोग के लिए सभी युवाओं का आभार जताया। इस दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नकुल चौधरी, नरेन्द्र राणा, प्रवीण खदरी, मुकुल चौधरी खदरी, विपुल गर्ग, प्रियंक शर्मा, अमित चौहान, दीपक शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
×