Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

एसडीएम नवदीप सिंह नैन बने पानीपत शुगर मिल के एमडी

इसराना के एसडीएम नवदीप सिंह नैन ने शुक्रवार को पानीपत शुगर मिल के प्रबंध निदेशक (एमडी) का पदभार संभाला। सरकार द्वारा हाल ही में किए गए एचसीएस अधिकारियों के तबादलों के तहत उन्हें शुगर मिल का एडिशनल चार्ज दिया गया...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पानीपत शुगर मिल के निवर्तमान एमडी संदीप कुमार को स्मृति चिन्ह भेंट करते मिल के अधिकारी। -हप्र
Advertisement

इसराना के एसडीएम नवदीप सिंह नैन ने शुक्रवार को पानीपत शुगर मिल के प्रबंध निदेशक (एमडी) का पदभार संभाला। सरकार द्वारा हाल ही में किए गए एचसीएस अधिकारियों के तबादलों के तहत उन्हें शुगर मिल का एडिशनल चार्ज दिया गया है। नवदीप नैन अब इसराना एसडीएम के साथ-साथ शुगर मिल के एमडी का कार्यभार भी संभालेंगे।

इस अवसर पर शुगर मिल के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे और नवदीप सिंह नैन का गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं, निवर्तमान एमडी संदीप कुमार को पद से रिलीव किया गया, जिन्होंने 21 जुलाई 2025 से करीब सवा आठ महीने तक शुगर मिल का संचालन किया। उनके रिलीव होने पर मिल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मिल के प्रमुख अधिकारी कैलाश चंद्र, चीफ इंजीनियर राजकुमार, चीफ केमिस्ट बीएस हुड्डा और अन्य शामिल थे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×