समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनी जनसमस्याएं
एसडीएम आकाश शर्मा ने समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित जनसमस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित, प्रभावी एवं समयबद्ध निवारण के निर्देश दिए। समाधान शिविर में चार आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से तीन आवेदन परिवार पहचान पत्र...
एसडीएम आकाश शर्मा ने समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित जनसमस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित, प्रभावी एवं समयबद्ध निवारण के निर्देश दिए। समाधान शिविर में चार आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से तीन आवेदन परिवार पहचान पत्र में त्रुटि दुरुस्त करने से संबंधित थे जबकि एक आवेदन बिजली विभाग से संबंधित था। एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को अग्रेषित करते हुए तय समय-सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसडीएम आकाश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के निवारण में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हो रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से शासन और जनता के बीच प्रत्यक्ष संवाद स्थापित हुआ है, जिससे समस्याओं के समाधान में पारदर्शिता और गति आई है।
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनशिकायतों को किसी भी स्थिति में लंबित न रखा जाए और प्रत्येक प्रकरण का स्थायी समाधान निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। एसडीएम ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपनी विभागीय समस्याओं के समाधान के लिए समाधान शिविरों का अधिकतम लाभ उठाएं।
