विधायक आदित्य सुरजेवाला की पहल पर सेवा, समर्पण के लिए गांव लौन में शुरू की गई आदित्य सुरजेवाला फ्री मोबाइल अस्पताल वैन गरीबों, जरूरतमंदों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। मोबाइल अस्पताल में ग्रामीणों को नि:शुल्क चिकित्सा जांच और दवाइयां उपलब्ध करवाई जाती हैं। बुधवार को ऐतिहासिक कैंप का प्रतिष्ठित समाजसेवी प्रवीण कुमार, मैसर्ज देशराज कृष्ण कुमार लौन वाले ने रिबन काटकर किया। नरवाना क्षेत्र में फ्री आदित्य सुरजेवाला मोबाइल अस्पताल की संचालन व्यवस्था कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला जिम्मेदारी के साथ निभा रहे हैं। गांव लौन में इस वैन के साथ डॉ़ ज्योति एमबीबीएस, दंत चिकित्सक डॉ़ पंकज, जयराम अस्पताल के स्टाफ मनदीप, ज्योति, करीना की टीम ने भी अपनी सेवाएं दी। इस दौरान रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की गई और दवाइयां प्रदान की गईं। बुधवार को सुबह से ही गांव लौन के रविदासिया चौपाल में लोगों की भीड़ देखी गई। डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर, सामान्य बीमारियां और अन्य स्वास्थ्य की जांच की गई तथा मौके पर ही जरूरी दवाइयां मुफ्त प्रदान कीं। राजो देवी, अनिल, कृष्णा देवी, सरूप सिंह समेत ग्रामवासियों ने विधायक आदित्य सुरजेवाला का धन्यवाद करते हुए कहा कि घर के पास ही इतनी अच्छी सुविधा मिल जाए, इससे बड़ा सौभाग्य क्या हो सकता है। इस मौके पर समाजसेवी प्रवीण कुमार/मैसर्ज देशराज कृष्ण कुमार लौन वाले ने बताया कि यह मोबाइल अस्पताल नरवाना हलके के हर गांव और हर वार्ड तक पहुंचेगा ताकि गरीब और जरूरतमंद लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं घर-द्वार पर मिल सकें। हमारा लक्ष्य है कि जरूरतमंदों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं घर के नजदीक ही मिल जाए।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

