मांगें पूरी न होने पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
लंबित मांगों को लेकर जाखल नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को अग्रसेन चौक पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में दमकल विभाग के कर्मचारियों के अलावा...
लंबित मांगों को लेकर जाखल नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को अग्रसेन चौक पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में दमकल विभाग के कर्मचारियों के अलावा सर्व कर्मचारी संघ से मास्टर मुरारी, किसान संघर्ष समिति से किसान तथा समाजसेवी एवं पूर्व सरपंच नवजोत सिंह विक्की सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान प्रीतपाल और सनी ने कहा कि सरकार कर्मचारियों से किए वादे पूरे नहीं कर रही है। कर्मचारी कई बार अधिकारियों और सरकार के समक्ष अपनी मांगें रख चुके हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना और समान काम के लिए समान वेतन देना उनकी प्रमुख मांगें हैं। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि प्रतिनिधिमंडल के साथ उचित व्यवहार नहीं किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा और धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

