Samalakha 12 साल से खेतों में काम कर रहे प्रवासी नौकर की गला रेतकर हत्या
समालखा हलके के गांव बिहोली में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया। गांव में वर्षों से काम कर रहे प्रवासी मजदूर की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बिहार...
Advertisement
समालखा हलके के गांव बिहोली में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया। गांव में वर्षों से काम कर रहे प्रवासी मजदूर की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बिहार निवासी रणजीत के रूप में हुई है, जो करीब 10-12 साल से गांव के पूर्व सरपंच के खेतों में काम कर रहा था। सोमवार सुबह उसका शव बिहोली-बापौली रोड स्थित रतन के खेतों में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस उपाधीक्षक आत्मा राम ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या के पीछे किसी करीबी रिश्तेदार की भूमिका सामने आ रही है। संदिग्ध वारदात के बाद से फरार है और उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Advertisement
Advertisement
×

