Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

समाज और संसार को ज्ञान देते हैं संत : हेमलता सैनी

गुरु रविदास के प्रकाशोत्सव पर सीवन में निकला नगर कीर्तन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सीवन में शनिवार को नगर कीर्तन निकलते श्रृद्धालु।  -निस
Advertisement

संत शिरोमणि गुरु रविदास के प्रकाश पर्व पर समस्त रविदासीय समाज के सदस्यों द्वारा सीवन शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। शहरवासियों द्वारा इस नगर कीर्तन का जगह-जगह पर स्वागत किया गया। नगर कीर्तन डाॅ. बीआर अंबेडकर भवन से शुरू होकर, अस्पताल रोड, कैथल-पटियाला मुख्य मार्ग से मेन बाजार होते हुए सोसायटी बैंक रोड से वापस अंबेडकर भवन पहुंचा। कार्यक्रम में नगरपालिका सीवन चेयरपर्सन हेमलता सैनी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

हेमलता सैनी ने कहा कि भारत की जमीन पर ऐसे कई महान गुरुओं ने जन्म लिया है जिनका योगदान आज भी लोग भूले नहीं। इन्हीं में से एक गुरु रविदास थे जिन्होंने भक्ति मूवमेंट को अपनी भागीदारी से हर जगह प्रख्यात कर दिया था। गुरु रविदास के वचनों में इतनी ताकत थी कि लोग उनसे दूर-दूर से मिलने आते थे। उन्होंने कहा कि संत किसी एक समुदाय के नहीं होते वे पूरे समाज और संसार को अपना ज्ञान देते है और ऐसा ही व्यक्तित्व संत शिरोमणि गुरु रविदास का था। आयोजकों ने बताया कि कल 1 फरवरी को सीवन में स्थ्ति अंबेडकर भवन में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर रतिराम सीवन, सुभाष, रमेश, इश्वर, शीशन, जुगती राम, बलवान, रामप्रकाश, नगीना राम, भाना राम, कुलदीप, सुरेश, महावीर, ऋषिपाल, सतपाल, रधुबीर सिंह, विक्रम कुमार, हरि राम, अशोक कुमार मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×