Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

शिविर में साधकों ने किया जलनेति का अभ्यास

नेहरू पार्क चल रहे 15 दिवसीय फ्री योग प्रशिक्षण शिविर के दौरान शनिवार को साधकों ने नये-नये योग आसनों का अभ्यास किया। योग कक्षा का संचालन जिला प्रभारी सुमन रानी एवं तहसील प्रभारी रामरती द्वारा किया जा रहा है। शिविर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नरवाना के नेहरू पार्क शनिवार को फ्री प्रशिक्षण शिविर में योग का अभ्यास करती महिलाएं। -निस
Advertisement

नेहरू पार्क चल रहे 15 दिवसीय फ्री योग प्रशिक्षण शिविर के दौरान शनिवार को साधकों ने नये-नये योग आसनों का अभ्यास किया।

योग कक्षा का संचालन जिला प्रभारी सुमन रानी एवं तहसील प्रभारी रामरती द्वारा किया जा रहा है। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं शुद्धि क्रियाओं का अभ्यास कराया जा रहा है। योगासन में मर्कटासन , भुजंगासन, सेतुबंध आसन, पवनमुक्तासन, उत्तानपादासन तथा शुद्धि क्रिया के अंतर्गत जलनेति का नियमित अभ्यास कराया गया। शिविर में जलनेति की प्रक्रिया एवं सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही भस्त्रिका, कपालभाति तथा अनुलोम-विलोम प्राणायाम के नियमित अभ्यास से प्रतिभागियों को शारीरिक एवं मानसिक लाभ प्राप्त हो रहे हैं। इस अवसर पर साधकों को योग के माध्यम से स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। जिला प्रभारी सुमन रानी ने बताया कि योग हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनना चाहिए, ताकि हम तन-मन से निरोग रह सकें। शिविर का समापन अगले सप्ताह विशेष सामूहिक योग सत्र एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह के साथ किया जाएगा। शिविर में ओमकली, राजबाला, कृष्णा, कोमल उर्मिल, मुकेश, संतोष, संतरों ,सुमन नैन, दर्शना, पुष्पा, आदि ने भाग लिया ।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×