Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

भाईचारे को जोड़ने का संदेश दे रही सद्भाव यात्रा : बृजेन्द्र

कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही सद्भाव यात्रा बृहस्पतिवार को छछरौली इलाके में पहुंची। ग्रामीणों ने यात्रा का जोर दार स्वागत किया। विधायक चौधरी अकरम खान ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
छछरौली इलाके में सद्भाव यात्रा की अगुवाई करते पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह व विधायक चौधरी अकरम खान।  -हप्र
Advertisement

कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही सद्भाव यात्रा बृहस्पतिवार को छछरौली इलाके में पहुंची। ग्रामीणों ने यात्रा का जोर दार स्वागत किया। विधायक चौधरी अकरम खान ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में है, लेकिन 3 कार्यकाल पूरे होने के बावजूद सरकार के पास उपलब्धियां गिनाने के लिए कुछ भी ठोस नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोगों को आपस में लड़ाकर और समाज में दरार डालकर सत्ता में बने रहने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि सद्भाव यात्रा का उद्देश्य लोगों को उस नीति के खिलाफ जागरूक करना है, जिससे समाज का भाईचारा खत्म किया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को आपसी द्वेष से बचाया जा सके।

बृजेंद्र सिंह ने कहा कि यह यात्रा आपसी भाईचारे का संदेश तो दे ही रही है, साथ ही इसका एक राजनीतिक और संगठनात्मक पहलू भी है। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव परिणाम कांग्रेस के अनुकूल नहीं रहे, जिससे कई कार्यकर्ता निराश होकर घर बैठ गए थे। यह यात्रा ऐसे कार्यकर्ताओं में फिर से जोश और आत्मविश्वास भरने का काम कर रही है। गांव जाटोंवाला से शुरू हुई यात्रा सीपियोंवाला, साबदीपुर, कोट, दादूपुर जाटान होते हुए गांव लेद्दी में संपन्न हुई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर, जिलाध्यक्ष, देवेंद्र सिंह, अरशद पोसवाल, पंडित राजकुमार त्यागी, सतबीर ढांडा, जिला पार्षद नरवैल सिंह, श्योकंद, महेश कश्यप, इस्ताक खान , जाटोंवाला के पूर्व सरपंच लियाकत अली, सबीरा हामिद, निसार, जुलफान ठेकेदार, मेम सिंह दहिया व रूपेंद्र राणा मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×