Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सत्ता पक्ष ने पार्टी की छवि धूमिल करने की कोशिश की : अहलावत

आप कार्यकर्ताओं ने पानीपत में लड्डू बांटकर मनाई खुशी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पानीपत के पार्टी कार्यालय में पत्रकारवार्ता करते आप नेता। -वाप्र
Advertisement

आम आदमी पार्टी पानीपत इकाई ने शुक्रवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व अन्य नेताओं को कथित शराब मामले में अदालत द्वारा बरी किए जाने पर विजय उत्सव मनाया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान लड्डू बांटे और जोश के साथ नारे लगाए। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रवक्ता सुरेंद्र अहलावत ने कहा कि सत्ता पक्ष ने महीनों तक झूठा नरेटिव गढ़कर पार्टी की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई, लेकिन अदालत के फैसले ने सच्चाई सामने ला दी। यह निर्णय राजनीतिक बदले की मानसिकता पर करारा जवाब है। न्यायालय के फैसले ने उजागर कर दिया कि विपक्ष को घेरने के प्रयास कितने खोखले साबित हुए।

लोकसभा करनाल अध्यक्ष अजय सिंगला ने कहा कि आज सिद्ध हो गया कि आरोपों की राजनीति ज्यादा समय तक नहीं चलती। हमारे कार्यकर्ताओं ने हर परिस्थिति में पार्टी का साथ दिया और सच्चाई पर भरोसा बनाए रखा। यह जीत संगठन की एकजुटता और विश्वास की जीत है। प्रदेश सहसचिव सुखबीर मलिक ने कहा कि यह फैसला संघर्षरत कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। राजनीतिक द्वेष के माहौल में भी हमने संयम और दृढ़ता दिखाई। अब यह ऊर्जा और अधिक मजबूती से संगठन विस्तार में लगेगी।

Advertisement

उपाध्यक्ष नरेंद्र जेसिया ने कहा कि यह जीत हर उस कार्यकर्ता की है जिसने दुष्प्रचार के बावजूद विचारधारा का साथ नहीं छोड़ा। जिलाध्यक्ष जसबीर जस्सा ने कहा कि पानीपत के कार्यकर्ताओं ने दिखा दिया कि संघर्ष संगठन को और मजबूत करता है। आज का उत्सव उसी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। जिला सचिव योगेश कौशिक, प्रीतपाल खेड़ा व विकास अग्रवाल ने कहा कि यह फैसला कार्यकर्ताओं के मनोबल को नई ऊंचाई देगा और संगठन अब और अधिक मजबूती से आगे बढ़ेगा। इस दैरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजन मुंडे, राजपाल एडवोकेट, संदीप व सचिन जांगरा मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
×