रोटरी क्लब का नेशन बिल्डर अवार्ड समारोह आयोजित
रोटरी क्लब ऑफ अंबाला डिस्ट्रिक्ट 3080 की ओर से शुक्रवार रात कुमारी रुक्मणी देवी हॉल में नेशन बिल्डर अवार्ड समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुरस्कार विजेताओं, उनके परिजनों, रोटेरियंस और शहर की गणमान्य हस्तियों सहित 125 से अधिक लोग...
रोटरी क्लब ऑफ अंबाला डिस्ट्रिक्ट 3080 की ओर से शुक्रवार रात कुमारी रुक्मणी देवी हॉल में नेशन बिल्डर अवार्ड समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुरस्कार विजेताओं, उनके परिजनों, रोटेरियंस और शहर की गणमान्य हस्तियों सहित 125 से अधिक लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत डिस्ट्रिक्ट गवर्नर और अध्यक्ष के पारंपरिक कॉलरिंग तथा राष्ट्रगान से हुई। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. विवेक मल्होत्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्यातिथि सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एवं मोटिवेशनल स्पीकर विवेक अत्रे रहे। विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. रीता कालरा और डॉ. संजय कालरा रहे। उप राज्यपाल रोटेरियन नरेश भारद्वाज को ऑल एवेन्यूज ऑफ सर्विस अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विवेक अत्रे ने सकारात्मक सोच और निरंतर आत्म सुधार पर जोर दिया। डॉ. रीता कालरा ने कहा कि विद्यार्थियों को सही दिशा देने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है और शिक्षक राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान देते हैं।
11 शिक्षाविदों को सम्मान
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण क्षेत्र के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के 11 प्रतिष्ठित शिक्षाविदों को नेशन बिल्डर अवार्ड प्रदान करना था। सम्मानित शिक्षकों में डॉ. रूबी भाटिया एमएम मेडिकल कॉलेज मुलाना, डॉ. अर्चना गोयल आदेश मेडिकल कॉलेज, डॉ. शिवम गर्ग एमएम मेडिकल कॉलेज सदोपुर, मेजर जगजीत नारंग सरकारी पॉलिटेक्निक अंबाला शहर, डॉ. मुकेश अंबाला कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड एप्लाइड रिसर्च मीठापुर, रूमा मुंधार खड़गा प्री प्राइमरी स्कूल, अंबाला कैंट, कुलदीप कौर पवित्रधाम मूक बधिर विद्यालय अंबाला कैंट, केमट्टा पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर, जगतार डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर, भारती सहगल एसडी विद्या अंबाला कैंट और वर्णा चंद्रन समन्वित शिक्षा केंद्र मीठापुर शामिल रहे।

